बैठक में नहीं पहुंचने पर पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया पारित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

जिप : सदस्यों ने जताया आक्रोश, बैठक की गयी स्थगित मधुबनी :जिला परिषद की ओर से डीआरडीए सभा कक्ष में सोमवार से आयोजित विशेष बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर बैठक स्थगित कर दी गयी. बैठक नहीं होने के कारण सदस्य नाराज हो गये. बैठक को रद्द करते हुए सदन […]
विज्ञापन
जिप : सदस्यों ने जताया आक्रोश, बैठक की गयी स्थगित
मधुबनी :जिला परिषद की ओर से डीआरडीए सभा कक्ष में सोमवार से आयोजित विशेष बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर बैठक स्थगित कर दी गयी. बैठक नहीं होने के कारण सदस्य नाराज हो गये. बैठक को रद्द करते हुए सदन द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. निंदा प्रस्ताव में संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अग्रेतर कारवाई के लिए प्रधान सचिव को पत्र देने का निर्णय लिया गया.
जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को डीआरडीए के सभा कक्ष में आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास सहित विद्युत से संबंधित आम लोगों की समस्याओं को उठाया गया था. उक्त बैठक में जिला में आये विनाशकारी बाढ़ व राहत कार्यों पर चर्चा होने के कारण कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो सकी. जिसके बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास व विद्युत पर विशेष चर्चा के लिए 19 अगस्त का दिन तय किया गया.
सदस्य आये पर नहीं आये अधिकारी
पर आलम यह रहा कि विशेष बैठक में जिप अध्यक्ष सहित जिप सदस्य व प्रखंड प्रमुख तो उपस्थित हुए. लेकिन संबंधित विभाग के पदाधिकारी जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीओ बाल विकास व विद्युत कार्यपालक अभियंता उपस्थित नहीं हुए. पदाधिकारियों के उपस्थित नहीं होने को सदन ने अवमानना का मामला उठाते हुए तत्काल पदाधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से जवाब तलब किया. कई सदस्यों ने इसे पदाधिकारी की गैर जिम्मेवार हरकत बताया.
प्रधान सचिव को लिखा जायेगा पत्र . इस संबंध में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद अजय कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को होने वाली जिला परिषद की सामान्य बैठक में सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत व बाल विकास से जुड़े आम लोगों की कई समस्या उठायी गयी थी. लेकिन इन विभागों पर चर्चा नहीं हो पायी. जिसके कारण सोमवार को विशेष बैठक आयोजित की गयी थी.
बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सदन द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है. उन्होंने कहा कि अनुपस्थित होने वाले संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. जिसके बाद संबंधित विभाग प्रधान को पत्र दिया जायेगा. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष, जिप सदस्य सहित सभी प्रखंड प्रमुख उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




