एक मिनट से भी कम समय में होती है जांच

मधुबनी :सरकार भले ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने का दम भर रहा है. पर अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही का आलम यह है कि सोमवार को सर्जिकल ओपीडी में चिकित्सक नहीं रहने के कारण मरीजों को मेल ओपीडी में ही इलाज किया गया. जिसके कारण मेल ओपीडी में मौजूद […]
मधुबनी :सरकार भले ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने का दम भर रहा है. पर अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही का आलम यह है कि सोमवार को सर्जिकल ओपीडी में चिकित्सक नहीं रहने के कारण मरीजों को मेल ओपीडी में ही इलाज किया गया.
जिसके कारण मेल ओपीडी में मौजूद चिकित्सक डा. विनोद कुमार द्वारा लगभग 300 मरीजों का इलाज व परामर्श किया गया. सरकार एक ओर दवा से लेकर अन्य सुविधाओं को उपलब्ध करा रही है. लेकिन चिकित्सक के अभाव में मरीजों को बेहतर इलाज से बंचित होना पड़ रहा है. बिडंबना है कि एक मात्र महिला चिकित्सक के सहारे यह अस्पताल संचालित हो रहा है. जिसके जिम्मे ओपीडी, प्रसव कक्ष एवं अल्ट्रासाउंड भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




