Madhubani Mandi Bhav: गिलेशन मंडी में आलू और चीनी की कीमतों में उछाल, देखें आज की ताजा रेट लिस्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर.
Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी की गिलेशन मंडी का ताजा भाव जारी. सोमवार (25 मई) को चीनी और आलू की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है. बाजार जाने से पहले दाल, तेल और राशन की पूरी रेट लिस्ट यहाँ चेक करें.
Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी के उपभोक्ताओं, गृहणियों और स्थानीय दुकानदारों के लिए सोमवार (25 मई) का ताजा बाजार भाव जारी हो गया है. शहर की प्रमुख ‘गिलेशन मंडी’ में आज अनाज, खाद्य तेल, दालों और ड्राई फ्रूट्स के रेट की स्थिति स्पष्ट हो गई है. हालांकि, आज आलू और चीनी की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है, जिससे रसोई के बजट पर सीधा असर पड़ सकता है.
अगर आप घर का राशन खरीदने मंडी जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले वर्तमान दरों की यह पूरी सूची जरूर देख लें:
चीनी और आलू की कीमतों में उछाल (थोक भाव – प्रति क्विंटल)
मंडी में आज सबसे बड़ा बदलाव आलू और चीनी के थोक भाव में देखने को मिला है:
- आलू: कीमतों में बड़ी उछाल आई है. आलू का भाव ₹1000 से बढ़कर ₹1300 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.
- चीनी: चीनी के रेट में ₹100 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह ₹4500 से बढ़कर ₹4600 प्रति क्विंटल हो गई है.
अनाज और खाद्य तेल के रेट (प्रति किलो/लीटर)
- चावल: ₹42 से ₹150 प्रति किलो (क्वालिटी के अनुसार)
- आटा: ₹40 से ₹50 प्रति किलो
- सरसों तेल: ₹160 से ₹190 प्रति लीटर
- रिफाइंड तेल: ₹140 से ₹200 प्रति लीटर
दालों के ताजा भाव (प्रति किलो)
रसोई के बजट को प्रभावित करने वाली दालों के रेट आज मंडी में कुछ इस तरह हैं:
- अरहर दाल: ₹110 से ₹140 प्रति किलो
- मूंग दाल: ₹120 से ₹150 प्रति किलो
- उड़द दाल: ₹120 से ₹150 प्रति किलो
- मसूर दाल: ₹82 प्रति किलो
- चना दाल: ₹80 प्रति किलो
मसाले और ड्राई फ्रूट्स (प्रति किलो)
मसालों और सूखे मेवों (Dry Fruits) के दाम बाजार में स्थिरता के साथ इस प्रकार बने हुए हैं:
- काजू: ₹750 से ₹1400 प्रति किलो (गुणवत्ता के आधार पर)
- किशमिश: ₹400 से ₹700 प्रति किलो
- जीरा: ₹280 से ₹300 प्रति किलो
- जवाइन (अजवाइन): ₹250 प्रति किलो
व्यापारियों की सलाह: गिलेशन मंडी के स्थानीय आढ़तियों और खुदरा दुकानदारों के अनुसार, मंडी में सामानों की दैनिक आवक और मांग के आधार पर खुदरा दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते इन कीमतों में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










