विवाहिता की हत्या कर लाश गायब करने आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 1:04 AM
झंझारपुर : एक विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर देने का मामला झंझारपुर थाना पहुंचा है़ मृतका के पिता अलीनगर धमुआरा गांव निवासी बौअन शाह ने अपने पुत्री सावित्री देवी की हत्या कर देने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. दिए गए आवेदन में नगर पंचायत वादी टोल निवासी गोपाल साह, दिलीप […]
झंझारपुर : एक विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर देने का मामला झंझारपुर थाना पहुंचा है़ मृतका के पिता अलीनगर धमुआरा गांव निवासी बौअन शाह ने अपने पुत्री सावित्री देवी की हत्या कर देने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है.
दिए गए आवेदन में नगर पंचायत वादी टोल निवासी गोपाल साह, दिलीप शाह, मोहन साह, महेंद्र शाह, सूरज शाह, गोपाल साह की पत्नी एवं मोहन साह की पत्नी को नामजद किया है़ बताया कि उन्हें 10 जून को दोपहर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अंतिम हालत में है.
जब तक वह बेटी के ससुराल झंझारपुर पहुंचे तब तक लाश को गायब कर दिया गया था़ इनका दावा है कि बेटी की हत्या कर दी गयी है़ आवेदन में हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया गया. डीएसपी अमित शरण ने कहा की आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










