70 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 1:35 AM
मधुबनी : नगर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात महराजगंज स्थित गुड्डी गाछी के समीप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके पर एक मारूति वैन व तीन मोटरसाइकिल के साथ 70 लीटर शराब भी बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी […]
मधुबनी : नगर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात महराजगंज स्थित गुड्डी गाछी के समीप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके पर एक मारूति वैन व तीन मोटरसाइकिल के साथ 70 लीटर शराब भी बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि बीते रात 2.30 बजे गुप्त सूचना पर जब पुलिस महराजगंज गुड्डी गाछी पहुंची.
इसी दौरान मौके पर एक मारुति वैन और तीन मोटर साइकिल पर कुछ व्यक्ति सवार थे, लेकिन पुलिस को देखने के बाद मोटर साइकिल सवार व वैन पर सवार भागने लगे. पुलिस द्वारा जहां एक शराब तस्कर छोटू कुमार साह जो महराजगंज का निवासी है पकड़ा गया. लेकिन अन्य तस्कर जो चार- पांच की संख्या में थे.
अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस द्वारा मौके पर से रायल स्टैग के 8 कार्टन, प्रीमियम 7 कार्टन शराब जब्त किया गया. इसमें कुल 70 लीटर शराब होता है. वहीं एक उजला रंग का मारूती वैन व तीन बाइक बरामद हुआ. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अनुसंधान जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










