ईवीएम में गड़बड़ी से दो घंटे देर से शुरू हुआ मतदान

Updated at : 24 Apr 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
ईवीएम में गड़बड़ी से दो घंटे देर से शुरू हुआ मतदान

घोघरडीहा : क्षेत्र में मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. मतदान अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे शुरू हुआ. इसी दौरान कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान भी बाधित हुआ. बूथ 99 प्राथमिक कन्या विद्यालय बेलहा-बथनाहा एवं बूथ 100 अनुसूचित जाति उच्च विद्यालय बथनाहा में सुबह मतदान शुरू होने […]

विज्ञापन

घोघरडीहा : क्षेत्र में मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. मतदान अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे शुरू हुआ. इसी दौरान कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान भी बाधित हुआ. बूथ 99 प्राथमिक कन्या विद्यालय बेलहा-बथनाहा एवं बूथ 100 अनुसूचित जाति उच्च विद्यालय बथनाहा में सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम खराब हो गया.

तकनीकी अधिकारी ने बूथ संख्या100 पर ईवीएम को ठीक किया. लेकिन बूथ संख्या 99 का ईवीएम बदलना पड़ा. जिस कारण दोनो बूथ पर एक घंटा बिलंब से मतदान शुरू हुआ. वहीं बूथ संख्या 159 कन्या मध्य विद्यालय घोघरडीहा एवं बूथ संख्या 164 व्यापार मंडल का भी ईवीएम खराब होने से करीब दो घंटा मतदान बाधित रहा. कई बूथों पर मतदान के लिए आये मतदाता को मतदाता सूची में नाम नहीं रहने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन