मधुबनी: प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ कर्मी गिरफ्तार, संचालक नीरज झा फरार

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 27 May 2026 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर्मी

Madhubani News: झंझारपुर में ड्रग इंस्पेक्टर और उत्पाद विभाग की टीम ने खरड़क गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. मौके से कर्मी ऋतिक पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: जिले के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खरड़क गांव में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. ड्रग इंस्पेक्टर, उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. मौके से एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक भागने में सफल रहा.

एनएच-27 के पास घर में छापेमारी, हिमाचल प्रदेश निर्मित कफ सिरप बरामद

उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) गोविन्दर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने एनएच-27 के नीचे खरड़क गांव के समीप एक घर में औचक दबिश दी. तलाशी के दौरान वहां से लेबोरेट इंडिया लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्मित 100 एमएल की 11 बोतलें प्रतिबंधित ‘कफ रिलीफ’ सिरप की बरामद की गईं. मौके से दुकान पर काम करने वाले स्थानीय खरड़क निवासी कर्मी ऋतिक पासवान को पुलिस ने धर दबोचा. हालांकि, मुख्य संचालक और लखनौर प्रखंड के बलोचा गांव निवासी नीरज कुमार झा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपियों को किया गया नामजद

डीआई गोविन्दर कुमार के लिखित आवेदन पर उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें गिरफ्तार कर्मी ऋतिक पासवान और फरार संचालक नीरज झा को नामजद किया गया है. पकड़े गए कर्मी को सुसंगत धाराओं के तहत बुधवार को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है. इस विशेष अभियान दल में ड्रग इंस्पेक्टर किरण कुमारी, संगीता, अजय कुमार राय, विकास कुमार गुप्ता, पीटीसी देवेंद्र पासवान और एएसआई विकास कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था. ड्रग इंस्पेक्टर ने साफ कहा कि नशीली व अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन