सौतेली मां ने हाथ-पांव बांध नाबालिग पुत्र को पीटा, मौत

Published at :28 Apr 2018 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
सौतेली मां ने हाथ-पांव बांध नाबालिग पुत्र को पीटा, मौत

मधुबनी (हरलाखी):बिहारकेमधुबनीमें हरलाखी थाना क्षेत्र के बिरता टोल में सौतेली मां ने नाबालिग पुत्र को बांध कर पीटा. इससे उसकी मौत हो गयी. मामला शुक्रवार देर शाम का है. बालक की पहचान बिरता टोल निवासी ललित मंडल के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार मंडल के रूप में हुई है. उसकी बहन सरिता देवी ने लिखित […]

विज्ञापन

मधुबनी (हरलाखी):बिहारकेमधुबनीमें हरलाखी थाना क्षेत्र के बिरता टोल में सौतेली मां ने नाबालिग पुत्र को बांध कर पीटा. इससे उसकी मौत हो गयी. मामला शुक्रवार देर शाम का है. बालक की पहचान बिरता टोल निवासी ललित मंडल के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार मंडल के रूप में हुई है. उसकी बहन सरिता देवी ने लिखित आवेदन देकर अपनी सौतेली मां संगीता देवी पर बच्चे का हाथ-पांव बांध कर पीट पीट कर जान से मार देने का आरोप लगाया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार विकास अज्ञानता बस हरलाखी की एक दुकान से कोई चीज दुकानदार को बिना बताये उठा लिया था. दुकानदार ने बालक को पकड़कर उसकी सौतेली मां के हवाले कर दिया. सौतेली मां को पहले भी उसकी शिकायत मिली थी. बताया जा रहा है कि दुकानदार की शिकायत पर सौतेली मां आक्रोशित हो गयी. उसने अपने 12 वर्षीय बच्चे को बांध कर बुरी तरह पीटा. मारपीट कर बालक को बंधा हुआ छोड़ दिया. आधी रात में जब सौतेली मां उसे देखने गयी, तो उसकी मौत हो चुकी थी. आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया. वहीं शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. गिरफ्तार सौतेली मां को न्यायिक प्रक्रिया के लिये कोर्ट भेजने की तैयारी चल रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन