शिक्षकों के वेतन मद की राशि की निकासी बिना विपत्र का मामला सामने आया

मधुबनी : शिक्षा महकमा में अनियमितता के एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिनों जहां संस्कृत शिक्षकों के वेतन मद की राशि की निकासी बिना विपत्र दिये ही कर लिये जाने का मामला सामने आया था वहीं अब ताजा मामला शिक्षा विभाग के योजना एवं लेखा व्यय संभाग से नियम के […]
मधुबनी : शिक्षा महकमा में अनियमितता के एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिनों जहां संस्कृत शिक्षकों के वेतन मद की राशि की निकासी बिना विपत्र दिये ही कर लिये जाने का मामला सामने आया था वहीं अब ताजा मामला शिक्षा विभाग के योजना एवं लेखा व्यय संभाग से नियम के विरुद्ध राशि निकासी किये जाने का सामने आया है. शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने इस मामले को गंभीर माना है और प्रभारी डीईओ सह तत्कालीन डीपीओ योजना एवं लेखा संजय कुमार से दोबारा 26 अप्रैल को दोबारा होने वाली सुनवाई में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है.
आरडीडी द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि छह फरवरी को योजना एवं लेखा के डीपीओ का प्रभार मो. शकील ने तत्कालीन डीपीओ संजय कुमार से ले लिया. लेकिन कार्यालय मद व्यय की राशि डेढ़ लाख रुपये सेल्फ चेक के माध्यम से निकासी इनके द्वारा कर ली गयी. वहीं संस्कृत शिक्षकों के वेतन मद की राशि इनके वेतन विपत्र पर नहीं किया गया. इस 13 करोड़ 40 लाख रुपये की निकासी डीइओ के निजी विपत्र पर किया गया. इन्होंने इसे वित्तीय अनियमितता माना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










