बिहार : स्कूल परिसर में शराब पीकर हंगामा कर रहे 3 शिक्षक गिरफ्तार

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र बाजार स्थित एक डीएवी स्कूल के परिसर में बीती रात्रि शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन शिक्षकों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. साहरघाट थाना अध्यक्ष साजिद आलम ने आज बताया कि गिरफ्तार शिक्षकों के नाम विरेंद्र प्रसाद सिंह, दिगंबर यादव और भास्कर कुमार झा हैं. […]
मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र बाजार स्थित एक डीएवी स्कूल के परिसर में बीती रात्रि शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन शिक्षकों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. साहरघाट थाना अध्यक्ष साजिद आलम ने आज बताया कि गिरफ्तार शिक्षकों के नाम विरेंद्र प्रसाद सिंह, दिगंबर यादव और भास्कर कुमार झा हैं.
उन्होंने बताया कि बीती रात्रि पुलिस गश्त के दौरान उक्त स्कूल परिसर में हंगामे की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने इन शिक्षकों को जांच के लिए बेनीपट्टी अस्पताल ले गया. जहां तीनों के शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें बिहार मद्धनिषेध कानून 2016 की संगत धाराओं के तहत गिरफ्तार करके आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्णशराबबंदी लागू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










