कारोबारी व मुंशी को गोली मार रुपये से भरा बैग लूटे

Published at :27 Mar 2018 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
कारोबारी व मुंशी को गोली मार रुपये से भरा बैग लूटे

खुटौना (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के गोईत परसाही चौक से पूरब पश्चिमी कोसी नहर के दक्षिणी तटबंध पर सोमवार को दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने जयनगर के कपड़ा कारोबारी व उनके मुंशी को गोली मार कर रुपये का बैग लूट लिया. गोली लगने से दोनों घायल हो गये. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. कपड़ा कारोबारी सुरेश […]

विज्ञापन

खुटौना (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के गोईत परसाही चौक से पूरब पश्चिमी कोसी नहर के दक्षिणी तटबंध पर सोमवार को दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने जयनगर के कपड़ा कारोबारी व उनके मुंशी को गोली मार कर रुपये का बैग लूट लिया. गोली लगने से दोनों घायल हो गये. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. कपड़ा कारोबारी सुरेश सिंघानिया की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उनके कमर में गोली लगी है. कितने की लूट हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

जानकारी के अनुसार, जयनगर के सागरमल केदारनाथ फॉर्म के प्रोपराइटर सुरेश सिंघानिया अपने मुंशी सुंदर पंडित के साथ ग्लैमर बाइक से लौकही से तगादा वसूल कर लौट रहे थे. इसी बीच, पश्चिमी कोसी नहर के दक्षिण तटबंध पर परसाही के पास पहले घात लगाये हथियारों
कारोबारी व मुंशी
से लैश तीन अपराधियों ने दोनों पर गोली चलानी शुरू कर दी. गोली बाइक चला रहे मुंशी के पैर में लगी. एक गोली पीछे बैठे कारोबारी सुरेश सिंघानिया की कमर में लग गयी. गोली लगते ही बाइक से दोनों गिर गये. इसी बीच अपराधियों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया. अपराधियों ने बाइक भी छीन ली. बाइक व रुपये छीन कर भाग निकले.
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर परसाही चौक के कुछ स्थानीय लोग दौड़े. इसमें उसी चौक के एक कपड़ा व्यापारी ने जयनगर के कारोबारी को पहचान लिया. घायलों को खुटौना पीएचसी पहुंचाया गया. इलाज कर र हे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विजय मोहन केशरी के अनुसार श्री सिंघानिया के कमर में गोली लगने से ज्यादा रक्तश्राव हो रहा है. गोली काफी अंदर फंस गयी है. इस कारण खतरा बढ़ रहा है. बिगड़ती हालत को देखकर दोनों को दरभंगा रेफर किया गया है. घटना की जानकारी तत्काल खुटौना पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी एसएन सारंग ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.
खुटौना के परसाही पश्चिमी तटबंध के पास हुई घटना
तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े
दिया घटना को अंजाम
जयनगर के कपड़ा कारोबारी
अपने मुंशी के साथ तगादा कर लौकही से लौट रहे थे वापस
कमर में गोली फंसने से कारोबारी सुरेश सिंघानिया की हालत गंभीर
डीएमसीएच किया गया रेफर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन