इंतजार खत्म, आज होगा हास्य कवि सम्मेलन

Published at :21 Mar 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
इंतजार खत्म, आज होगा हास्य कवि सम्मेलन

मधुबनी : इंतजार खत्म, महफिल सज कर तैयार, बस आपके आने का इंतजार है. देश के जाने माने कवि भी आ चुके हैं. सारी तैयारी पूरी है. मौका एक बार फिर से हंसने और हंसाने का है. प्रभात खबर विराट हास्य कवि सम्मेलन का समय आ गया है. आज ही यानी 21 (बुधवार को) एक […]

विज्ञापन

मधुबनी : इंतजार खत्म, महफिल सज कर तैयार, बस आपके आने का इंतजार है. देश के जाने माने कवि भी आ चुके हैं. सारी तैयारी पूरी है. मौका एक बार फिर से हंसने और हंसाने का है. प्रभात खबर विराट हास्य कवि सम्मेलन का समय आ गया है. आज ही यानी 21 (बुधवार को) एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिये देश के जाने माने कवि मधुबनी में उपस्थित हैं. इसमें जिले के सभी गणमान्य व आम लोग सादर आमंत्रित है.

टाउन क्लब मैदान में खुले रूप से विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होना है. हमारे कवियों का यह दावा है कि पांच घंटे तक लोगों को किसी भी दूसरे जगह की सोच जेहन में नहीं रहने देंगे. एक बार जो इस महफिल में आ गये वे केवल हंसते रहेंगे. बस आप टाउन क्लब मैदान में आयें और जी खोल कर हंसे. हमारा उद्देश्य यह है कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव भरे जीवन व्यतीत करने वाले का तनाव को कम किया जा सके. तनाव को कम करने के लिए हंसना जरूरी है. ऐसे में प्रभात खबर विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित कर लोगों को लोट पोट करती है. कवि सम्मेलन की यादें लोगों के जेहन में इस कदर बस जाती है कि लोग पूरे साल इस सुनहरे लम्हें को याद कर मन ही मन हंसते रहते हैं.

ये कवि होंगे शामिल. हास्य कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि शिरकत करेंगे. इसमें महान कवि शशिकांत यादव, राजेंद्र मालवी, रश्मि सखिया, हेमंत पांडेय एवं पार्थ नवीन पार्थ हमारे इस कार्यक्रम में लोगों को अपने हास्य व्यंग्य रचना से हंसायेंगे. ये कवि आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हर एक कवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान अपने बेहतरीन कविता से स्थापित कर चुके हैं. अब इनकी यह हास्य कविता मधुबनी के धरती पर गूंजेगा.

ये हैं प्रायोजक . प्रभात खबर द्वारा आयोजित विराट हास्य कवि सम्मेलन के सफलता के लिए इन लोगों का सहयोग सराहनीय है. मुख्य रूप से संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल फुलपरास, मुकेश कंसल्टेंसी चकदह, तिरूपति ट्रैक्टर, महादेव साह अमरनाथ प्रसाद ज्वेलर्स राजनगर, महादेव साह भोलानाथ प्रसाद ज्वेलर्स राजनगर, होटल डीजी शंकर चौक मधुबनी, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. पी के झा, भाकपा जिला मंत्री मिथिलेश कुमार झा चुन्नू, जदयू जिला उपाध्यक्ष नीरज झा, स्वास्तिक एडुसर्व, मिथिला विद्यापीठ झंझारपुर, आइकॉन ग्रुप ऑफ कंपनी मधुबनी, मयंक हॉस्पीटल पंडौल, किरण टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा पंडौल,ब्रदर्श पब्लिक स्कूल रूद्रपुर, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र झा शामिल है. इन लोगों ने हमेशा ही प्रभात खबर के साथ कदम से कदम मिला कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया है.

शशिकांत यादव, राजेंद्र मालवी,रश्मि सखिया, हेमंत पांडेय व नवीन पार्थ

टाउन क्लब मैदान में बुधवार की शाम पांच बजे से आयोजन

भाग-दौड़ व तनाव कम करने के िलए पहुंचे कवि सम्मेलन में

टाउन क्लब मैदान में होगा कार्यक्रम

प्रभात खबर हास्य कवि सम्मेलन 21 मार्च को आयोजित होगा. एक बार शहर के टाउन क्लब फील्ड में देश के नामचीन कवि की महफिल सजेगी. जो आपको हंसी से लोट पोट कर देंगे. राजनीतिज्ञों पर तीखे वाण हो या प्रेमी प्रेमिका पर व्यंग या फिर देश के सरहद पर जान न्योछावर करने वाले जवान की गाथा एक साथ सब कुछ सुनने को मिलेगा. खुले मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर साल हजारों की संख्या में दर्शक आते हैं. इस बार भी इसका खुले मैदान में ही आयोजन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन