हास्य कवि सम्मेलन में कल होगी ठहाकों की बारिश

Published at :20 Mar 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
हास्य कवि सम्मेलन में कल होगी ठहाकों की बारिश

मधुबनी : प्रभात खबर विराट हास्य कवि सम्मेलन का समय आ गया है. बस एक दिन और इंतजार करना है. अगली शाम यानी कि आगामी 21 मार्च को एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिये देश के जाने माने कवि मधुबनी में होंगे. सारी तैयारी हो चुकी है. अब बस सुधि पाठक और […]

विज्ञापन

मधुबनी : प्रभात खबर विराट हास्य कवि सम्मेलन का समय आ गया है. बस एक दिन और इंतजार करना है. अगली शाम यानी कि आगामी 21 मार्च को एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिये देश के जाने माने कवि मधुबनी में होंगे. सारी तैयारी हो चुकी है. अब बस सुधि पाठक और हर जिलावासी टाउन क्बल मैदान में आयें और जी खोल कर हंसे.

उद्देश्य यह कि भाग दौर भरी जिंदगी में तनाव भरे जीवन व्यतित करने वाले का तनाव को कम किया जा सके. तनाव को कम करने के लिए हंसना जरूरी है. ऐसे में प्रभात खबर विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित कर लोगों को लोट पोट करती है. कवि सम्मेलन की यादें लोगों के जेहन में इस कदर बस जाती है कि लोग पूरे साल इस सुनहरे लम्हें को याद कर मन ही मन हंसते रहते हैं.
ये हैं प्रायोजक : प्रभात खबर द्वारा आयोजित विराट हास्य कवि सम्मेलन की सफलता के लिए इन लोगों का सहयोग सराहनीय है. मुख्य रूप से संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल फुलपरास, मुकेश कंसल्टेंसी चकदह, तिरूपति ट्रैक्टर, महादेव साह अमरनाथ प्रसाद ज्वेलर्स राजनगर, महादेव साह भोलानाथ प्रसाद ज्वेलर्स राजनगर, होटल डीजी शंकर चौक मधुबनी, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. पी के झा, भाकपा जिला मंत्री मिथिलेश कुमार झा चुन्नू,
जदयू जिला उपाध्यक्ष नीरज झा, स्वास्तिक एडुसर्व, मिथिला विद्यापीठ झंझारपुर, आइकॉन ग्रुप ऑफ कंपनी मधुबनी, मयंक हॉस्पीटल पंडौल, किरण टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा पंडौल,ब्रदर्श पब्लिक स्कूल रूद्रपुर, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ
देश के नामचीन कवि करेंगे शिरकत
टाउन क्लब फील्ड में 21 मार्च की शाम पांच बजे
से होगा आयोजन
टाउन क्लब मैदान में होगा कार्यक्रम
प्रभात खबर हास्य कवि सम्मेलन 21 मार्च को आयोजित होगी. एक बार शहर के टाउन क्लब फील्ड में देश के नामचीन कवि की महफिल सजेगी. जो आपको हंसी से लोट पोट कर देंगे. राजनीतिज्ञों पर तीखे वाण हो या प्रेमी प्रेमिका पर व्यंग या फिर देश के सरहद पर जान न्योछावर करने वाले जवान की गाथा एक साथ सब कुछ सुनने को मिलेगा. खुले मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर साल हजारों की संख्या में दर्शक आते हैं. इस बार भी इसका खुले मैदान में ही आयोजन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन