मिथिला पेंटिंग से सजेंगे सरकारी व गैर सरकारी भवन

मधुबनी : यह जिला मिथिला पेंटिंग के लिये विश्व भर में प्रसिद्ध है. इस कला से बाहरी लोग बिना किसी से कुछ पूछे ही अवगत हेा जायें और नाम के अनुसार ही यह शहर दिखे, इसके लिये अब जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है. अब शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए […]
मधुबनी : यह जिला मिथिला पेंटिंग के लिये विश्व भर में प्रसिद्ध है. इस कला से बाहरी लोग बिना किसी से कुछ पूछे ही अवगत हेा जायें और नाम के अनुसार ही यह शहर दिखे, इसके लिये अब जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है. अब शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए अब शहर की सरकारी व गैर सरकारी भवनों की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग की चित्र उकेरी जाएगी. राज्य के मानचित्र पर जिला को पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर पहल शुरू कर दी गयी है.
शहर की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग के चित्रांकन के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकरों की सूची बनायी जा रही है. पुरस्कृत कलाकारों की टीम, सरकार की विभिन्न योजनाओं, जिले के महापुरूषों सहित पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर शहर की दीवारों पर चित्रांकन करेंगे. इसके लिये जिला प्रशासन तीस लाख रूपये खर्च करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










