दुष्कर्म के प्रयास में भैंसुर को चार वर्ष की सजा

मधुबनी : अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास मामले को लेकर त्वरित न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय में शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद दोषी अभियुक्त झंझारपुर थाना क्षेत्र कन्हौली जमसी टोल निवासी मदन जी झा को […]
मधुबनी : अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास मामले को लेकर त्वरित न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय में शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद दोषी अभियुक्त झंझारपुर थाना क्षेत्र कन्हौली जमसी टोल निवासी मदन जी झा को दफा 376/511 भादवि में चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही दस हजार जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक समीर कुमार नायक ने न्यायालय से अधिक से अधिक सजा की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










