रेप के प्रयास में दो दोषी करार राजनगर थाना क्षेत्र का मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र में दो साल पहले रिश्ते को शर्मसार करते हुए दादी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में आमदा निवासी पप्पू मिश्रा व नारायण जी मिश्र को त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को दफा 376/ 511 भादवि में दोषी करार दिया है. न्यायालय ने दोनों पक्षों […]
विज्ञापन
मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र में दो साल पहले रिश्ते को शर्मसार करते हुए दादी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में आमदा निवासी पप्पू मिश्रा व नारायण जी मिश्र को त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को दफा 376/ 511 भादवि में दोषी करार दिया है. न्यायालय ने दोनों
पक्षों के बहस सुनने के बाद उक्त फैसला सुनाया.
सजा के बिंदु पर सुनवाई 17 मार्च को होगी. अपर लोक अभियोजक केदार लाल दास के अनुसार 4 फरवरी 2015 को पीड़िता उम्र करीब 55 वर्षीय अपने घर में सोई हुई थी. रात्रि के 11 बजे उक्त आरोपी यह कहते हुए कि पुलिस मेरे पीछे है किवाड़ खोलों. पीड़िता द्वारा किवाड़ खोलने के बाद उक्त आरोपी द्वारा चाकू के नोक पर दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट कर कपड़ा फाड़ दिया था. अपर लोक अभियोजक श्री दास के अनुसार पीड़िता आरोपी के रिश्ते में दादी लगती थी. इस बाबत पीड़िता द्वारा राजनगर थाना कांड संख्या 13/15 दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










