सीवान बीडीओ पर हमले के विरोध में हड़ताल जारी

मधुबनी : जिले के बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ (बीआरडीएसए)के तहत 21 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जानकारी के अनुसार बीडीओ की यह हड़ताल सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के प्रमुख द्वारा बीडीओ पर किये गये जानलेवा हमले के विरोध में राज्य संघ के निर्णय के आलोक […]
मधुबनी : जिले के बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ (बीआरडीएसए)के तहत 21 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जानकारी के अनुसार बीडीओ की यह हड़ताल सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के प्रमुख द्वारा बीडीओ पर किये गये जानलेवा हमले के विरोध में राज्य संघ के निर्णय के आलोक में किया गया है.
बीडीओ के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रखंड स्तरीय काम काज पूरी तरह से बाधित हो गया है. इधर शुक्रवार को बीडीओ के हड़ताल के समर्थन में अंचल अधिकारियों ने भी अपने आप को काम से अलग रखा. कार्यालय में नहीं बैठे. बीआरडीएसए के अध्यक्ष बेनीपट्टी के बीडीओ अभय कुमार ने बताया है कि जब तक इस मामले में संघ की मांगों को नहीं माना जाता है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा. कहा कि मांग में दोषी प्रमुख को गिरफ्तार करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










