अपहरण मामले में धमकी देने वाले पर कार्रवाई का आदेश

Published at :16 Mar 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण मामले में धमकी देने वाले पर कार्रवाई का आदेश

मधुबनी : घोघरडीहा थाने के पिरोजगढ़ गांव से महिला व बच्चे के कथित अपहरण के मामले में आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकी को एसपी ने गंभीरता से लिया है. एसपी ने फुलपरास डीएसपी को कार्रवाई का आदेश दिया है. साथ ही महिला व बच्चे की बरामदगी और आरोपी द्वारा दी जा रही धमकी […]

विज्ञापन

मधुबनी : घोघरडीहा थाने के पिरोजगढ़ गांव से महिला व बच्चे के कथित अपहरण के मामले में आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकी को एसपी ने गंभीरता से लिया है. एसपी ने फुलपरास डीएसपी को कार्रवाई का आदेश दिया है. साथ ही महिला व बच्चे की बरामदगी और आरोपी द्वारा दी जा रही धमकी के मामले में अलग से कार्रवाई करने का आदेश दिया है. महिला के पति मोती अंसारी ने एसपी को आवेदन देकर आरोपी व इनके संबंधियों द्वारा केस वापसी की धमकी दिये जाने को लेकर गुहार लगायी है.

क्या है मामला
मालूम हो कि पिरोजगढ़ गांव में मोती अंसारी की पत्नी व बच्चे का पड़ोसी द्वारा ही कथित रूप से अपहरण किये जाने का मामला सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. 8 मार्च को दर्ज प्राथमिकी में अर्जुन मंडल, श्रवण मंडल, रामवतार मंडल, बलराम मंडल, अरविंद मंडल, वीरेंद्र मंडल को आरोपित बनाया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इधर पत्नी व बच्चे की बरामदगी को लेकर मोती अंसारी ने विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन देकर गुहार लगाया है. जिससे नाराज होकर आरोपित से जुड़े शिवशंकर मंडल, दिलीप कुमार मंडल आदि ने बरामदगी कराने के लिए रुपये देने व कहीं शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दिया. जिसकी सूचना इनके द्वारा थाना को भी दी गयी है. कार्रवाई नहीं होता देख और आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकी को लेकर एसपी को आवेदन दिया गया. एसपी दीपक वरनवाल ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. महिला व बच्चे की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
पत्नी व बच्चे की बरामदगी को लेकर एसपी से लगायी गुहार
केस वापसी को लेकर आरोपी दे रहा धमकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन