मधुबनी में सड़क हादसे में मौत पर बवाल, थाने में तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट, तोड़फोड़ , थाने में जब्त वाहन को फूंका, डीएम के वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त राजनगर : बीते तीन मार्च को सड़क हादसे में महिला की मौत एवं रंजीत ठाकुर नामक युवक के घायल होने के बाद इलाज के क्रम में रविवार को मौत हो जाने से चिचरी सहित आस पास के […]
विज्ञापन
पुलिस से मारपीट, तोड़फोड़ , थाने में जब्त वाहन को फूंका, डीएम के वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त
राजनगर : बीते तीन मार्च को सड़क हादसे में महिला की मौत एवं रंजीत ठाकुर नामक युवक के घायल होने के बाद इलाज के क्रम में रविवार को मौत हो जाने से चिचरी सहित आस पास के लोग आक्रोशित हो गये. गुस्साये लोगों ने राजनगर थाना को घेर लिया और थाना में जमकर तोड़फोड़ की. थाने में जब्त वाहनों को भी जला दिया. आक्रोशित लोगों को समझाने आये जिला पदाधिकारी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. रोड़ेबाजी में उदय कुमार नामक एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया. आक्रोशितों ने राजनगर थाना प्रभारी रूपक रंजन के साथ हाथापाई भी की. पुलिस को लोगों को शांत करने के लिये हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने करीब 4 राउंड हवाई फायरिंग की. सैकड़ों की संख्या में थाना घेर कर तोड़फोड़ कर रहे महिला – पुरुष किसी की बात नहीं सुन रहे थे. स्थानीय विधायक राम प्रीत पासवान, पूर्व विधायक रामअवतार पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी लोगों को समझाने आये. पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी. बाद में जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, एसपी दीपक बरनवाल, डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने लेागों को समझाने की पहल शुरू की. पर लोक इतने आक्रोशित थे कि किसी की बात नहीं सुन रहे थे.
इससे पूर्व पूरे राजनगर क्षेत्र में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष सुबह से ही सड़क पर उतर गये और हाथों में झाडू बेलन, मिट्टी के बरतन, लाठी लेकर प्रदर्शन करने लगे. सड़कों को कहीं बांस बल्ला तो कहीं टायर जलाकर जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने चिचरी पेट्रोल पंप के समीप ललमनियां थाना के चालक को मारपीट कर भगा दिया एवं जीप को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में लोगों की मांग के तहत तत्काल मृतक के परिजन को आठ लाख रुपये का चेक, अन्य सरकारी लाभ, जिस वाहन की ठोकर से रंजीत ठाकुर व उनकी पत्नी की मौत हुई थी उस वाहन मालिक को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को जिला पदाधिकारी ने माना.
सैकड़ों की संख्या में आये थे लोग, थाना परिसर बना रणक्षेत्र
एक पुलिस कर्मी घायल, थाना प्रभारी के साथ भी हाथापाई
जनप्रतिनिधियों की बातें नहीं सुने लोग, डीएम-एसपी को भी घंटों करनी पड़ी मशक्कत
तीन मार्च को सड़क हादसे में महिला की मौत और बाद में घायल की मौत पर उग्र हुए लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










