विपिन हत्या में उपयोग तीन हथियार बरामद

Published at :13 Mar 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
विपिन हत्या में उपयोग तीन हथियार बरामद

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के चर्चित बिपिन हत्या कांड में आरोपी द्वारा हत्या में उपयोग किये हथियार को रविवार को पुलिस ने छौरही गांव से बरामद कर लिया है. जानकारी अनुसार हत्या के मुख्य आरोपी मो. मुवारक अली को शनिवार को सदर डीएसपी कुमार इन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में इसे रिमांड पर लिया गया. गहन […]

विज्ञापन

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के चर्चित बिपिन हत्या कांड में आरोपी द्वारा हत्या में उपयोग किये हथियार को रविवार को पुलिस ने छौरही गांव से बरामद कर लिया है. जानकारी अनुसार हत्या के मुख्य आरोपी मो. मुवारक अली को शनिवार को सदर डीएसपी कुमार इन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में इसे रिमांड पर लिया गया. गहन पूछताछ को लेकर बाबूबरही थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अलावा कलुआही थानाध्यक्ष एवं राजनगर थानाध्यक्ष को भी लगाया गया. पुलिस आरोपी मुबारक को साथ लेकर इसके द्वारा बताये ठिकाने पर छौरही गांव के निवासी आरोपी के ममेरा ससुर मो. साकिर के बंद परे शौचालय के हॉज का ढ़कन खुलवाया गया. इसके बाद हॉज को साफ किया गया. जिसके बाद आरोपी के पत्नी खतीजा खातुन के सलवार में लपेटे दविया एवं छूरा को पुलिस बरामद किया. उक्त सलवार में खून भी लगा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन