20 हजार उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2018 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : बिजली विभाग ने बीते साल 2017 में अभियान चलाकर करीब चार हजार मिसिंग उपभोक्ताओं को ढूंढ निकाला है. वहीं करीब 20 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई भी की गयी है. इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ ही बकाये राशि का भी वसूली किया है. हालांकि अब तक करीब दो हजार से अधिक […]
विज्ञापन
मधुबनी : बिजली विभाग ने बीते साल 2017 में अभियान चलाकर करीब चार हजार मिसिंग उपभोक्ताओं को ढूंढ निकाला है. वहीं करीब 20 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई भी की गयी है. इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ ही बकाये राशि का भी वसूली किया है. हालांकि अब तक करीब दो हजार से अधिक मिसिंग उपभोक्ता की खोज करने में विभाग विफल रहा है. जिस कारण हर साल लाखों का नुकसान विभाग को उठाना पड़ रहा है.
उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन . विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब बीस हजार उपभोक्ताओं का बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया. इसमें करीब 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल जहां मुख्यालय में बकाये, मीटर बाइपास सहित बिजली चोरी को लेकर 4 हजार उपभोक्ता का लाइन काटा गया. वहीं पूरे जिला में 16 हजार उपभोक्ता का लाइन काट कर बकाया को लेकर विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई.
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 20 हजार में लगभग 10 हजार उपभोक्ता ने अपना बकाया जमा कर पुन: अपना लाइन चालू करवा लिया. 10 हजार उपभोक्ता से विभाग को लगभग 2 लाख 70 हजार राजस्व की वसूली हुई.
तीन हजार मिसिंग उपभोक्ताओं की खोज. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल तीन हजार से अधिक मिसिंग उपभोक्ताओं को खोजा गया है. इन उपभोक्ताओं का सालों से पता नहीं लग रहा था. ये वैसे उपभोक्ता थे जो कनेक्शन किसी नाम से लिये थे और रह किसी और जगह रहे थे. शहरी क्षेत्र के इन उपभोक्ता का पता लगाने के लिए बिजली विभाग ने नगर परिषद व पंचायत से उपभोक्ताओं का जानकारी लिया. कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि इन मिसिंग उपभोक्ता को जुड़ने से विभाग को प्रत्येक माह 10 लाख रुपये का राजस्व में बढ़ोतरी हुआ.
बना दो पावर ग्रिड. विद्युत से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल दो 33 हजार पॉवर ग्रिड स्टेशन का भी काम करना चालू कर दिया. जिसमें शहरी क्षेत्र में चकदह एवं ग्रामीण क्षेत्र में सिमरी पॉवर सब स्टेशन को चालू किया गया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चकदह पॉवर ग्रिड चालू होने से 10 गांव का विद्युत सेवा को जोड़ा गया. वहीं सिमरी ग्रिड से 13 गांव के 9 हजार उपभोक्ता को बिजली सेवा दी गई.
तीन हजार से अधिक मिसिंग उपभोक्ताओं को खोज करने में मिली सफलता
अब भी करीब दो हजार से अधिक उपभोक्ताअों का पता नहीं
16 हजार उपभोक्ताओं
पर प्राथमिकी
1.70 लाख बने नये उपभोक्ता
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पिछले साल लगभग एक लाख सात हजार नया उपभोक्ता पूरा जिला में बनाया गया. जिसमें 70 हजार बीपीएल एवं 37 हजार एपीएल परिवार को नया कनेक्शन दिया गया. श्री कुमार ने बताया कि अब पूरा जिला में लगभग 4 लाख 60 हजार उपभोक्ता हो गये है.
एक लाख 75 हजार लगेनये मीटर. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 75 हजार उपभोक्ताओं के मीटर में दोष के कारण मीटर को बदला गया. वहीं लगभग एक लाख नये उपभोक्ताओं का भी मीटर लगाया गया. कार्यपालक अभियंता ने बताया थ्री फेज मीटर 350 उपभोक्ता के यहां लगाया गया है. थ्री फेज मीटर को लेकर विभाग काफी सतर्क है. थ्री फेज मीटर वैसे कम आता है, फिर भी पिछले साल 350 उपभोक्ता के यहां मीटर लगा कर विभाग ने एक बेहतर प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










