बस ने बाइक में मारी ठोकर, एक की मौत

Published at :28 Nov 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
बस ने बाइक में मारी ठोकर, एक की मौत

झंझारपुर : थाना क्षेत्र के समिया ढाला के पास बस ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृत युवक की पहचान नरूआर गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में की गयी है. जबकि घायल इसी […]

विज्ञापन

झंझारपुर : थाना क्षेत्र के समिया ढाला के पास बस ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृत युवक की पहचान नरूआर गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में की गयी है. जबकि घायल इसी गांव का 17 वर्षीय मानस कुमार बताया जा रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने समिया के पास ही एनएच को जाम कर दिया. समाचार लिखे जाने तक इस पथ पर वाहनों का परिचालन बंद हो गया था.

जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार व मानस कुमार अपने गांव नरूआर से झंझारपुर बाजार खरीदारी करने के लिए निकले थे. जैसे ही वह समिया ढाला के पास एनएच पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज गति बस ने ठोकर मार दी. इससे विवेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि मानस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने तत्काल ही मानस को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया. इसके कारण इस पथ पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी.
झंझारपुर के समिया ढाला के पास हुआ हादसा
आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम
एक बाइक पर दो दोस्त जा रहे थे झंझारपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन