झंझारपुर में राजकीय पॉलिटेक्निल कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग

Published at :11 Nov 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
झंझारपुर में राजकीय पॉलिटेक्निल कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग

झंझारपुर : झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निल कॉलेज के सीनियर छात्रों के जूनियर के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है़ पीिड़त छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया. इसके बाद अररिया ओपी थाने को घेरकर ओपीध्यक्ष को अपनी व्यथा सुनायी़ पीिड़त देवेश कुमार, अजित कुमार, अर्जुन कुमार, अंकित कुमार, साजन […]

विज्ञापन

झंझारपुर : झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निल कॉलेज के सीनियर छात्रों के जूनियर के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है़ पीिड़त छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया. इसके बाद अररिया ओपी थाने को घेरकर ओपीध्यक्ष को अपनी व्यथा सुनायी़

पीिड़त देवेश कुमार, अजित कुमार, अर्जुन कुमार, अंकित कुमार, साजन कुमार, हनुमान कुमार, दीपक कुमार समेत कई छात्रों ने कहा कि कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर के छात्र दो माह से जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करते आ रहे हैं. इसकी शिकायत पूर्व में प्रिंसिपल से भी की गई़ गुरुवार को सीनियर छात्रों ने रैगिंग की सभी सीमा तोड़ दी. गणित का वर्ग चल रहा था़ शिक्षक संदीप कुमार पढ़ा रहे थे. अचानक सीनियर छात्रों में अभिषेक कुमार, सोनू सिह, विकास सिंह, राहुल कुमार, रौशन कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार समेत दो दर्जन छात्र वर्ग में घुस गये. शिक्षक संदीप कुमार
झंझारपुर में राजकीय…
को जबरदस्ती वर्ग से निकालकर कमरा बंद कर दिया़ इसके बाद जूनियर छात्रों के साथ बदसलूकी करने लगे़ लगातार तीन घंटे तक वे लोग कभी नाचने के लिए तो कभी पैंट खुलवाया़ विरोध करने पर पीटा जा रहा था़ इस दौरान कॉलेज का कोई भी कर्मी नहीं आया. शाम में कुछ सीनियर छात्र जूनियरों को हॉस्टल में ले गये और मारा पीटा़
रैगिंग से आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार को पहले तो कॉलेज परिसर में हंगामा किया. फिर अररिया ओपी को घेर लिया. ओपीध्यक्ष नंद किशोर सहनी ने रैगिंग की जानकारी झंझारपुर एसडीओ विमल कुमार मंडल सहित अन्य वरीय पदाधिकारी को दी़ एसडीओ ने जूनियर एवं सीनियर छात्रों ने अलग – अलग जानकारी ली.
इधर, प्राचार्य रेवती रमण झा ने बीते शाम जूनियर वर्ग के छात्रों के साथ रैगिंग की बात स्वीकार की़ बताया कि जूनियर छात्रों के आवेदन मिलने के बाद रैगिंग में शामिल छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी़ इससे पूर्व रैगिंग से आहत जूनियर छात्रों ने शुक्रवार को थाना, कॉलेज पर जमकर हंगामा भी किया़ 50 से 60 की संख्या में जूनियर छात्रों सबसे पहले थाने में आवेदन दिया. सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की मांग की़ ओपीध्यक्ष नंद किशोर साहनी ने छात्रों को समझा बुझा कर एनएच जाम नहीं करने दिया.
एसडीओ विमल कुमार मंडल, बीडीओ डा़ अमित कुमार अमन, पीओ रजनीश कुमार के साथ कॉलेज पहुंच छात्रों से बात की़ एसडीओ ने प्रिंसिपल डा़ रेवती रमण झा को रैगिंग करने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ एसडीओ ने बीडीओ के अलावा कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजित तिवारी एवं थानाध्यक्ष को कॉलेज में सीनियर छात्रों को बुलाकर रैगिंग के आरोप की सच्चाई को जानने के लिए जांच करने को कहा़
जूनियर छात्रों ने कॉलेज परिसर व थाने में किया हंगामा, पुलिस व कॉलेज प्रशासन को दिया आवेदन
गुरुवार को वर्ग में घुस सीनियर छात्रों ने शिक्षक को भगाकर की बदसलूकी
दो माह से रैगिंग होने की छात्रों ने की शिकायत
सूचना पर पहुंचे एसडीओ व अन्य अधिकारी, जांच कर कार्रवाई का आदेश
क्या कहते हैं प्रधानाचार्य
कॉलेज के प्रिंसिपल रेवती रमण झा ने भी स्वीकार किया कि रैगिंग हुई है़ स्टाफ की कमी के कारण सभी जगहों पर तत्काल पहुंचना कठिन होता है़ आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी़
कार्रवाई होगी : डीएम
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया है कि इस प्रकार की जानकारी अब तक उन्हें अधिकारियों के माध्यम से नहीं हो सकी है. इसकी जांच करा कर इस पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. रैगिंग के मामले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन