26 हजार बच्चों को िपलायी जायेगी दवा

मधुबनी : मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार को किया गया. सदर अस्पताल के सभागार मे जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बच्चे को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की. मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री अशोक ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 26 हजार बच्चों को […]
मधुबनी : मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार को किया गया. सदर अस्पताल के सभागार मे जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बच्चे को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की. मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री अशोक ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 26 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा. खासकर उस क्षेत्र में विशेष तौर पर जोर दिया जायेगा जहां पर पूर्व में किसी कारणवश बच्चे दवा या टीका लेने से वंचित रह गये हों.
कहा कि इसमे अब चिकित्सा कर्मी व आशा, एएनएम का दायित्व है कि इस योजना केा गंभीरता से पूरा करें. 682 केंद्र बनाये गये हैं. प्रत्येक टीम में एक एएनएम, एक आशा एवं एक फेसीलेटर शामिल होंगे. वहीं इसका मोनेटरिंग किया जायेगा. चेन सिस्टम से इस योजना की मोनेटरिंग होगी ताकि इसको गंभीरता से पूरा किया सके. डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि इस अभियान से एक टीका से कइ प्रकार के बीमारी से बचाव हो सकेगा. खासकर पोलियो,खसरा, काली खांशी, टिटनेस, निमोनियां से बच्चों को बचाया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










