आबादी वाले क्षेत्र में ईंट भट्ठा लगानेवालों पर होगी कार्रवाई

मधुबनी : पर्यावरण की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाने वाले ईँट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी. वायु प्रदूषण रोकने के लिये अब बगैर स्वच्छता प्रमाणपत्र के ईंट भट्ठा का संचालन संभव नहीं होगा. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों से स्वच्छता तकनीकी अपनाने का निर्देश दिया है. कारण आबादी वाले इलाकों में धधक […]
मधुबनी : पर्यावरण की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाने वाले ईँट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी. वायु प्रदूषण रोकने के लिये अब बगैर स्वच्छता प्रमाणपत्र के ईंट भट्ठा का संचालन संभव नहीं होगा. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों से स्वच्छता तकनीकी अपनाने का निर्देश दिया है. कारण आबादी वाले इलाकों में धधक रहे ईंट भट्ठों ने लोगों की नींद उड़ा दी है. भट्ठों से निकल रहे धुआं ने घर-घर एक लोगों को मरीज बना दिया है.
इतना ही नहीं इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है. एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रीव्यूनल) का भी सख्त आदेश है कि आबादी वाले क्षेत्र में प्रदूषण को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा. बावजूद भट्ठा संचालक भट्ठे लगाकर इस काम को अंजाम देने में लगे हें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










