सामाजिक न्याय की जारी रहेगी लड़ाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : जिला राजद कार्यालय के सभागार में एक पक्ष के नवनिर्वाचित राजद जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की […]
विज्ञापन
मधुबनी : जिला राजद कार्यालय के सभागार में एक पक्ष के नवनिर्वाचित राजद जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की धारा को पूरे जिला में गति देने का काम किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा शुरू किये गये सामाजिक न्याय की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का नजीर पेश करूंगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटवंदी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित राज्य व्यापी रैली और प्रदर्शन को अभूतपूर्व बनाने की रणनीति तैयार की जायेगी.
उन्होंने कहा कि आठ नवम्बर को प्रस्तावित रैली टाउन क्लब मैदान से निकल कर जुलूस के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुये समाहरणालय के सामने पहुंच मांगों केा लेकर ज्ञापन पदाधिकारी को दिया जायेगा. वहीं राजद नेता इंद्रशेखर झा ने कहा कि वर्तमान समय में हर पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने में लगा है. पर इस जिले में दो खेमो में राजद के बंट जाने से कार्यकर्ताओं में उहापोह है. कहा कि कार्यकर्ताओं को आपस में मिलकर पार्टी को आगे बढाने की पहल करनी चाहिये.
बैठक में राजकुमार यादव, मानस यादव, असलम अंसारी, प्रदीप प्रभाकर, चंद्रशेखर झा सुमन, संजय यादव, अमरेन्द्र राउत, जीवछ यादव, नूर आलम, संगीता सदाय, राजकुमार राम, जहांगीर हासमी, लाल
बाबू यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










