नहीं रहे वरीय अधिवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह

Published at :31 Oct 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे वरीय अधिवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह

मधुबनी : जिला अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य नरपतिनगर निवासी अधिवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह का निधन वाराणसी में इलाज के दौरान हो गई. वे करीब 82 वर्ष के थे. पिछले कुछ महिनों से बीमार थे. उनके निधन पर अधिवक्ता संघ परिसर में संघ उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य नरपतिनगर निवासी अधिवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह का निधन वाराणसी में इलाज के दौरान हो गई. वे करीब 82 वर्ष के थे. पिछले कुछ महिनों से बीमार थे. उनके निधन पर अधिवक्ता संघ परिसर में संघ उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया.

इस दौरान शोक सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.
साथ ही वक्ताओं ने कहा कि मिथिलेश प्रसाद सिंह काफी विद्वान व कानून के ज्ञाता थे. साथ ही विधि व्यवसाय के प्रति हमेशा लगनशील रहे. उनके निधन से जिले को अपूरणीय क्षति हुई है.
साथ ही अपने साथी अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अलग रखा. इस दौरान शोक सभा में संघ महासचिव विजय कुमार मिश्र, ऋषिदेव सिंह, दीनानाथ यादव, मिथिलेश झा, कमल नारायण यादव, मंजरूल इस्लाम, कमलेश कुवर, आरिफ हुसैन, संजीव कुमार झा, राजेंद्र तिवारी, धीरेंद्र कुमार मिश्र, अंजनी कुमार, दिनेश कुमार यादव, कुमार सतीश चंद्र, अवधेश कुमार सिंह, दिनेश मंडल, अरूण झा, समीर कुमार, महेंद्र मिश्र, बलदेव झा, वासुदेव झा, विरेंद कुमार यादव, शंकर झा सहित अन्य अधिवक्ता शोक सभा में उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन