एटीएम से निकले जले व फटे नोट

Published at :29 Oct 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम से निकले जले व फटे नोट

कलुआही : कलुआही बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम से अचानक दो हजार का फटा और जला नोट निकलने का मामला सामने आया है. शनिवार को खपरपुरा निवासी प्रकाश साहू यूनाइटेड बैंक चचराहा का एटीएम कार्ड लेकर कलुआही-खजौली सड़क किनारे एटीएम पर रुपया निकालने पहुंचे. पहली बार आठ हजार रुपये निकाला जिसमें दो हजार का चार […]

विज्ञापन

कलुआही : कलुआही बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम से अचानक दो हजार का फटा और जला नोट निकलने का मामला सामने आया है. शनिवार को खपरपुरा निवासी प्रकाश साहू यूनाइटेड बैंक चचराहा का एटीएम कार्ड लेकर कलुआही-खजौली सड़क किनारे एटीएम पर रुपया निकालने पहुंचे. पहली बार आठ हजार रुपये निकाला जिसमें दो हजार का चार नोट मिला. आइबीटी 728657 नंबर का दो हजार रुपये का नोट जला मिला. वहीं नोट संख्या आईजीआर 23890 बीच से आधा कटा हुआ था.

एटीएम के बगल में ही मौजूद विवेक कुमार नामक युवक ने बताया कि अपनी मां कमला कुमारी का एटीएम लेकर दस हजार रुपये निकालने की कोशिश किया. निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरा होने के बाद पैसा निकालते समय जेनरेटर का लाइन बंद हो गया. जिस कारण पैसा बाहर नहीं निकल सका. एटीएम के दोनों किनारे के दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार से ही ऐसी समस्या शुरू हो गयी है.

अब तक करीब एक दर्जन ग्राहक इससे परेशान हो चुके हैं. शुक्रवार को ही मलमल का युवक दस हजार रुपये निकाला जिसमे अधिकांश नोट जला और फटा मिलने से परेशान होकर कलुआही थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने पहले बैंक में शिकायत करने को कहा है. बैंक में छुट्टी रहने की वजह से समय पर तत्काल शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है.

वैसे प्रभावित ग्राहक टालफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन