घोटाले में वार्ड सदस्य व प्रतिनिधि गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : पीएम आवास योजना में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस ने वार्ड सदस्य संजय चौहान एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ध्रुव गद्दी को गिरफ्तार कर लिया.दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. बताते हैं कि कठार पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर पंचायत में वार्ड सदस्य पति ध्रुव गद्दी एवं पंचायत […]
विज्ञापन
मधुबनी : पीएम आवास योजना में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस ने वार्ड सदस्य संजय चौहान एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ध्रुव गद्दी को गिरफ्तार कर लिया.दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
बताते हैं कि कठार पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर पंचायत में वार्ड सदस्य पति ध्रुव गद्दी एवं पंचायत की तत्कालीन इंदिरा आवास सहायक पर आरोप लगाया था कि इन लोगों के द्वारा आवास देने के एवज में अवैध राशि की मांग की जा रही है.साथ ही एक महिला ने आरोप लगायी थी कि उसके द्वारा इनलोगों को छह हजार की राशि भी दी गयी है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ ने इस मामले की जांच पंचायत में जाकर की. जहां यह मामला सत्य पाया गया.
इसके बाद बीडीओ के निर्देश पर पंचायत सचिव विनोद विश्वास द्वारा धनहा थाना में कांड संख्या 134/17 दर्ज कराते हुए वार्ड सदस्य,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि व इंदिरा आवास सहायक को नामजद किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दो माह से पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी.
हालांकि बीडीओ अजमल परवेज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कठार पंचायत के इंदिरा आवास सहायक पर विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया.जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी बेतिया के आदेश पर मधुबनी प्रखंड के सभी इंदिरा आवास सहायकों का तबादला त्वरित गति से दूसरे प्रखंडों में कर दिया गया एवं दोनों वार्ड सदस्यों की सदस्यता को रद्द करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










