चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू ,नहाय खाय आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

छठ. व्रतियों ने त्यागा माछ -मरूआ, अरबा अरबाइन का किया सेवन मधुबनी : आस्था का पर्व छठ को लेकर व्रतियों ने माछ – मरूआ त्याग किया. प्राय: हर घर में प्याज लहसुन, मसूर सहित ऐसे पदार्थ के सेवन को परित्याग किया गया जो पूजा में वैध नहीं है. व्रतियों सहित घर के अन्य सदस्यों ने […]
विज्ञापन
छठ. व्रतियों ने त्यागा माछ -मरूआ, अरबा अरबाइन का किया सेवन
मधुबनी : आस्था का पर्व छठ को लेकर व्रतियों ने माछ – मरूआ त्याग किया. प्राय: हर घर में प्याज लहसुन, मसूर सहित ऐसे पदार्थ के सेवन को परित्याग किया गया जो पूजा में वैध नहीं है. व्रतियों सहित घर के अन्य सदस्यों ने अरबा अरबाईन खाया. दिन भर महिलाएं पर्व के लिये गेहूं को धोन, साफ करने में व्यस्त रही. बाजारों में लोगों की भीड़ बढ गयी है. सोमवार को ही बाजार में लोगों की काफी भीड़ रही. पर्व को लेकर हर प्रकार के दुकान सज गये हैं.
वहीं व्रतियों के लिये कपड़े व अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी लोग जोर शोर से करने में लगे हैं. बाजार में केला नारियल, दउरी की दुकानें सज गयी है. बाजार में हर ओर नारियल, केला, सेब, दउरी, कोनियां की दुकानें ही नजर आ रही है. व्यापरियों ने पर्व को देखते हुए कई प्रकार के केला को स्टॉक करना शुरू कर दिया है. हर दिन बाहर से नारियल व ट्रक बाजार में आ रहे हैं. इधर, लोगों ने ऐसे सामानों की खरीदारी करने से परहेज करना शुरू कर दिया है जो पर्व में चढाये जाते हों.
दो छठ घाटों सहित नियंत्रण के लिए चिकित्सक प्रतिनियुक्त
आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर जहां प्रशासन द्वारा मुख्यालय स्थित छठ घाटों की साफ- सफाई करायी जा रही है. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यालय के दो छठ घाटों सहित समाहरणालय स्थित बनाये गये नियंत्रण कक्ष में एंबुलेंस सहित चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति की गई है. मुख्यालय के पुलिस लाइन स्थित तालाब में सदर अस्पताल द्वारा एंबुलेंस सहित डा. डीएस मिश्रा की प्रतिनियुक्ति की गई है.
समाहरणालय स्थित नियंत्रण कक्ष में एंबुलेंस सहित डा. एससी राय की प्रतिनियुक्ति किया गया है. मुख्यालय स्थित काली मंदिर के गंगा सागर तालाब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहिका द्वारा एंबुलेंस सहित दो चिकित्सक डा. अफरीना नसरीन व डा. मजहर जफर को प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी प्रतिनियुक्त चिकित्सक सूर्य षष्ठी व्रत के संध्या अर्घ्य व सुबह के अर्घ्य के समय एंबुलेंस के साथ घाटों पर मौजूद रहेंगे. किसी प्रकार की अनहोनी से निबटा जा सके.
खरना कल, गुरुवार को पहला अर्घ
पार्षद करेंगे रौशनी
की व्यवस्था
आस्था का पर्व छठ पर्व को लेकर पार्षदों द्वारा प्रमुख चौक चौराहों पर लाइट की व्यवस्था की जा रही है. वार्ड 8 के पार्षद रेखा नायक, 14 के सुनीता देवी एवं 16 के पार्षद प्रीति चौधरी ने अपने-अपने वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में लाईट की व्यवस्था करेंगे. लाईट की व्यवस्था जेपी कॉलोनी से सुभाष चौक होते हुए बाटा चौक, 16 के गलियों में, आठ के गलियों में तथा वार्ड 9 के सभी गालियों में रौशनी की व्यवस्था रहेगी. जिससे छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










