मामले में 30 को कोर्ट सुनाएगी सजा

Published at :27 Aug 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
मामले में 30 को कोर्ट सुनाएगी सजा

त्वरित न्यायालय प्रथम ने किया दोषी करार सड़क को मोटरेबुल बनाने की पहल मधुबनी : शहरी क्षेत्र में जलजमाव में कमी आने के साथ लोग कई समस्याओं से घिरे हुए है. जहां जलजनित बीमारियों की आशंका बढ़ गयी है. वहीं कई सड़क चलने लायक नहीं है. हालांकि जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद समस्याओं […]

विज्ञापन

त्वरित न्यायालय प्रथम ने किया दोषी करार

सड़क को मोटरेबुल बनाने की पहल
मधुबनी : शहरी क्षेत्र में जलजमाव में कमी आने के साथ लोग कई समस्याओं से घिरे हुए है. जहां जलजनित बीमारियों की आशंका बढ़ गयी है. वहीं कई सड़क चलने लायक नहीं है. हालांकि जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद समस्याओं के निदान के लिए गंभीर है. शहर के विभिन्न हिस्सों में जहां ब्लीचिंग, चूना व गैमेक्सिन का छिड़काव किया जा रहा है.
वहीं कई सड़कों को मोटरेबुल बनाया गया है. नगर परिषद द्वारा अब तक करीब 300 बैग ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया है. वहीं स्टेडियम रोड सहित कई अन्य सड़कों को ईंट के टुकड़े डालकर मोटरेबुल बनाया गया है. जबकि जल निकासी के लिए काटे गए सड़क पर तत्काल ह्यूम पाइप डालकर यातायात सुचारु किया गया है.
सभी वार्डों में हो रहा िछड़काव. शहर में जलजमाव के कमी आने के साथ जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ब्लीचिंग, चूना व गैमेक्सिन का छिड़काव किया जा रहा है. विभाग की मानें तो अब तक 150 बोरा ब्लीचिंग, 75 बोरा चूना तथा 75 बोरा गैमेक्सिन का छिड़काव किया गया है. शहर में 30 वार्डों में इसका छिड़काव किया गया है. प्रत्येक वार्ड में करीब 250 किलो ब्लीचिंग व चूना का छिड़काव किया गया है.
यहां किया गया छिड़काव. शहर में लहेरियागंज, आदर्श नगर, विनोदानंद झा कॉलोनी, कोर्ट परिसर, समाहरणालय, महराजगंज, बुद्ध नगर, ऑफिसर कॉलोनी, अस्पताल रोड सहित दर्जनों मुहल्लों में इसका छिड़काव किया गया है. हालांकि कई इलाके में अब तक छिड़काव शुरू नहीं हुआ है.
क्षतिग्रस्त सड़क को बनाया जा रहा मोटरेबुल. नप के कार्यपालक पदाधिकारी जटांशकर झा ने बताया कि जल निकासी के बाद ब्लीचिंग का छिड़काव लगातार किया जा रहा है. वहीं क्षतिग्रस्त सड़क को मोटरेबुल बनाया गया है. जबकि जलनिकासी के लिए तोड़े गये सड़क पर तत्काल ह्यूम पाइप डालकर यातायात सुचारु किया गया है.
शहर के कई इलाकों में
अब भी है जलजमाव
शहर में कई इलाके में अब भी जलजमाव गंभीर है. लगातार प्रयास के बाद भी कई इलाके में अब भी जलजमाव है. हालांकि कई इलाके से जल निकासी के लिए विभाग दिलचस्पी नहीं ले रही है. इन इलाकों का सिर्फ निरीक्षण कर छोड़ दिया जाता है. शहर के आदर्श नगर कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, माल कचहड़ी रोड, गदियानी, संतूनगर आदि इलारके में अब भी जलजमाव है. विभाग यहां से जलनिकासी में दिलचस्पी नहीं ले रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन