इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 8:09 PM

विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर वार्ड दो निवासी सुशील मंडल की पत्नी कंचन कुमारी (32) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार सुशील की पत्नी कंचन शनिवार को चापाकल के समीप गिर गयी थी, जिससे पैर में दर्द होने लगा. परिजनों मधेपुरा स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र गुप्ता के क्लिनिक ले गये. इस दौरान चिकित्सक ने हड्डी टूट जाने की बात कहकर ऑपरेशन किया. परिजनों ने कहा कि चिकित्सकों ने उचित देखभाल नहीं की. ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद चिकित्सक फरार हो गया. क्लिनिक के कर्मियों ने परिजनों को घटना की सूचना देकर फरार हो गया. घटना की जानकारी सदर थानाध्यक्ष को दी.. जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर मृतका के पिता उमेश मंडल ने चिकित्सक के विरुद्ध सदर थाने में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है. इधर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन