गड्ढे में डूबने से महिला की हुई मौत
Updated at : 26 Aug 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

गड्ढे में डूबने से महिला की हुई मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज
थाना क्षेत्र अंतर्गत लश्करी पंचायत के मुरलीचंदवा गांव के वार्ड 11 की एक महिला की मौत सोमवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को गड्ढे निकला. मुखिया राजेश कुमार ने घटना की जानकारी सीओ हरिनाथ राम व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी. सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान लश्करी पंचायत के मुरली चंदवा वार्ड 11 निवासी बिकेंद्र यादव की पत्नी नंदनी देवी (35) के रूप में हुई. सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




