शस्त्र लाइसेंसधारियों के हथियारों का हुआ भौतिक सत्यापन, अभिलेखों की हुई जांच

Published by : RAJ KUMAR Updated At : 04 Jun 2026 5:50 PM

विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंसधारियों के हथियारों का हुआ भौतिक सत्यापन, अभिलेखों की हुई जांच

विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर कुमारखंड थाना परिसर में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों के हथियारों और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया गया. अधिकारियों ने हथियारों की स्थिति, लाइसेंस की वैधता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया. कुमारखंड. जिला प्रशासन के निर्देश पर कुमारखंड थाना परिसर में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों के हथियारों व लाइसेंस संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण व सत्यापन किया गया. इस दौरान राजस्व अधिकारी वीरेंद्र कुमार व थाना के एसआई जिउत राम ने शस्त्रों की भौतिक जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया. निरीक्षण का उद्देश्य लाइसेंसधारियों के हथियारों का सत्यापन, लाइसेंस की वैधता की जांच तथा शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था. निर्धारित समय पर क्षेत्र के विभिन्न शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी थाना परिसर पहुंचे और अपने-अपने हथियारों का निरीक्षण कराया. अधिकारियों ने शस्त्रों की स्थिति, लाइसेंस के नवीकरण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति तथा हथियारों के सुरक्षित रख-रखाव की समीक्षा की. साथ ही अनुज्ञप्तिधारकों को शस्त्रों के उपयोग से संबंधित सरकारी नियमों व सुरक्षा मानकों की जानकारी भी दी गयी. मौके पर डॉ अनंत कुमार, नंद कुमार सिंह, तारानंद सिंह, मो मुनाजिर आलम, शंभू शरण यादव आदि ने अपने शस्त्रों व दस्तावेजों का सत्यापन कराया़ मौके पर राजस्व अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आयोजित किया जाता है, ताकि लाइसेंसधारियों का रिकॉर्ड अद्यतन रहे और शस्त्र अधिनियम का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके. वहीं एसआइ जिउत राम ने कहा कि शस्त्रों के दुरुपयोग की रोकथाम व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नियमित सत्यापन आवश्यक है. उन्होंने सभी लाइसेंसधारियों से नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की.

विज्ञापन
RAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन