कोशी में बढ़ रहे गठिया व कमर दर्द के मरीज
कोशी में बढ़ रहे गठिया व कमर दर्द के मरीज
कोशी क्षेत्र में गठिया, कमर दर्द और घुटना दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने वृद्धों व बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. मधेपुरा. कोशी क्षेत्र में इन दिनों गठिया, स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द एवं घुटना दर्द के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह जानकारी मधेपुरा के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुनील कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था में कमर और घुटना दर्द की समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे कमर दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं. वहीं घुटनों के लगातार घिसाव के कारण घुटना दर्द की समस्या उत्पन्न होती है. उन्होंने बताया कि बीमारी के शुरुआती चरण यानी जी-वन और जी-टू स्टेज में दवा और नियमित देखभाल से मरीजों को काफी राहत मिल सकती है. लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार विटामिन-डी और कैल्शियम का सेवन करने की आवश्यकता है. इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए