एक पेड़ मां के नाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर चला पौधरोपण अभियान
Author Raj Kumar
Updated:
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर चला पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड की ओराही एकपहरा पंचायत में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. अभियान के दौरान ग्रामीणों ने “एक पेड़ मां के नाम ” संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.
गम्हरिया.
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गम्हरिया प्रखंड की ओराही एकपहरा ग्राम पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु ” अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एक से पांच जून 2026 तक चले सघन अभियान के दौरान पंचायत के डब्ल्यूपीयू प्रांगण में पौधरोपण किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे आवश्यकता बताया. उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के माध्यम से हम न केवल धरती को हरा-भरा बना रहे हैं, बल्कि अपनी माताओं के प्रति सम्मान भी प्रकट कर रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.
कार्यक्रम में स्वच्छता टीम की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर संसाधन सेवी, डीआरडीए मधेपुरा के गुड्डू कुमार बैठा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण का गहरा संबंध है. वहीं प्रखंड समन्वयक दिलीप कुमार ने स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वच्छता पर्यवेक्षक ललित कुमार सिंह, इमरान हासमी तथा मइउद्यीन साफी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकुमार
राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










