ePaper

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 23 Oct 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक गुरुवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम जागरूक किया. कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वीप कोषांग द्वारा किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक दल ने प्रस्तुत नाटक में मतदान के महत्व, नैतिक मतदान, आचार संहिता का पालन व “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेशों को प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है. कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और हास्य-प्रसंगों के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की. अधिकारियों ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को सुगमता व सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. साथ ही युवा, महिला व प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन