सिर्फ पानी नहीं, गर्मियों में शरीर को चाहिए ये 5 चीजें, फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए जरूर जान लें

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 Apr 2026 6:15 PM

विज्ञापन

गर्मियों में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए क्या करें Ai image

Summer Tips: गर्मियों में हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता. सही डाइट, ठंडी चीजें और अच्छा रूटीन अपनाकर आप थकान और कमजोरी से बच सकते हैं. जानिए कुछ आसान आदतें, जो आपको पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक रहने में मदद करेंगी.

विज्ञापन

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में हमें अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. इस दौरान हमारे शरीर में तेजी से बदलाव होने लगते हैं. इन दिनों हमें ज्यादा पसीना आता है, चिपचिपाहट महसूस होती है और साथ ही थकान भी बढ़ जाती है. ये सभी बातें आम हैं और लगभग हर कोई इनसे जूझता है. अक्सर हम सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि शरीर में पानी की कमी न हो, लेकिन इसके अलावा भी कुछ जरूरी चीजें हैं जिनका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप अपने शरीर को बेहतर तरीके से हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो ये चीजें भी आपके लिए उतनी ही जरूरी हैं. जब आप इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे, तो गर्मियों के इन दिनों में आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न होने दें

गर्मियों के इन दिनों में जब हमें पसीना आता है तो हमारे शरीर से सिर्फ पानी ही बाहर नहीं निकलता है, कुछ जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. कई बार इसकी वजह से आपको कमजोरी महसूस होती है और चक्कर भी आने लगते हैं. ऐसे में अगर आप सिर्फ पानी ही पीते हैं, तो यह काफी नहीं है. आपको नींबू पानी, नारियल का पानी और ओआरएस जैसी चीजों को भी पीना शुरू कर देना चाहिए. ये सभी चीजें शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करके रखने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका

हाइड्रेटिंग फल और सब्जियां खाएं

गर्मियों के इन दिनों में आपको फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. आपकी सेहत के लिए इन्हें काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. खासकर आपको उन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. अपनी डाइट में तरबूज, खीरा, संतरा, ककड़ी और इस तरह के सभी फलों को शामिल करना शुरू कर दें ताकि आपका शरीर अंदर से भी ठंडा रह सके. जब आप इनका सेवन करते हैं तो आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं और आप पूरे दिन फ्रेश भी रहते हैं.

लाइट और आसानी से पचने वाला खाना खाएं

गर्मियों में आपको कभी भी हैवी या फिर ऑयली चीजें ज्यादा नहीं खानी चाहिए. इस तरह की चीजें आपके पेट को खराब कर सकती हैं. जितना हो सके लाइट और सिंपल चीजों को ही अपनी डाइट में शामिल करें. गर्मियों में दाल-चावल, दही और हरी सब्जियों से बेहतर आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता है. ये सभी चीजें आपके डाइजेशन को बेहतर रहती हैं और आपके शरीर पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान

देसी कोल्ड ड्रिंक पीना शुरू करें

गर्मियों के इन दिनों में हम अक्सर शरीर को ठंडा करने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, लेकिन हद से ज्यादा इनका सेवन आपकी सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. कोल्ड ड्रिंक या फिर एनर्जी ड्रिंक पीने से बेहतर है कि आप अपनी डाइट में लस्सी, छाछ, सत्तू या फिर बेल का शरबत जैसी चीजों को शामिल कर लें. ये सभी चीजें आपके शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं.

डेली रूटीन और आराम का भी रखें ख्याल

गर्मियों के इन दिनों में आपको एक सही रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए. यह काफी जरूरी हो जाता है. अगर धूप काफी ज्यादा है, तो उस समय घर से बाहर निकलने से बचें. हर समय हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें और साथ ही अपनी नींद को भी पूरा होने का मौका दें. जब आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आपके शरीर को सिर्फ आराम नहीं मिलेगा, आप गर्मियों में होने वाली प्रॉब्लम्स से भी खुद को बचाकर रख पाएंगे.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola