क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 20 Apr 2026 6:19 PM
क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण Ai image
Heatstroke Alert: जब आपको लू लगती है, तो इसके कुछ शुरूआती लक्षण होते हैं जिनके बारे में आपको जरूर मालूम होना चाहिए. जब आप इन लक्षणों के बारे में जान लेते हैं, तो गर्मियों के इन दिनों में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
Heatstroke Alert: क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आप घर से बाहर निकले हों और आपका सिर थोड़ी ही देर में भारी लगने लगा है, चक्कर आ रहा है और शरीर भी बिलकुल थका-थका लगने लगता है? जब ऐसा होता है तो हम अक्सर इसे यह समझकर नजरअंदाज कर देते हैं कि गर्मी की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन कई बार यह लू लगने के शुरूआती लक्षण भी हो सकते हैं. अगर आपको लगता है कि लू सिर्फ गर्मियों के दिनों में घर से बाहर रहने वालों को ही लग सकता है, तो आप काफी हद तक गलत हो सकते हैं. कई बार आप घर पर होते हुए भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप समय रहते ही लू लगने के शुरूआती लक्षणों के बारे में विस्तार से जान लें और खुद को सुरक्षित रखने का तरीका भी अपनाएं.
लू लगना क्या होता है?
जब आपका शरीर एक लंबे समय गर्मी में गर्मी में रहता है और सही तरीके से खुद को ठंडा नहीं रख पाता, तो इसी सिचुएशन को हीटस्ट्रोक या फिर लू लगना कहा जा सकता है. इस दौरान आपके शरीर का टेम्परेचर काफी तेजी से बढ़ने लगता है और शरीर से पसीना निकलना भी बंद हो जाता है. यह एक गंभीर समस्या है. अगर आप समय रहते ही इस कंडीशन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है.
क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान
लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण
तेज सिरदर्द और चक्कर आना
जब आपको लू लगती है तो इसकी शुरुआत अक्सर सिर में तेज दर्द और भारीपन महसूस होने से होता है. इसके अलावा आपको बार-बार चक्कर आ सकते हैं और साथ ही आपको खड़े रहेत हुए भी बैलेंस बिगड़ने का एहसास भी हो सकता है. इसके अलावा आपकी आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है जिसे आपको कभी भी नॉर्मल कमजोरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. यह शरीर के ओवरहीट होने का भी संकेत हो सकता है.
हद से ज्यादा थकान और कमजोरी
अगर ज्यादा मेहनत किये भी आपको थका-थका लगने लगे, एनर्जी लेवल्स बिलकुल नीचे चले जाए और आपको आराम करने की इच्छा हो, तो आपको इस संकेत को कभी भी अनदेखा करने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आपको लू लगती है, तो आपके शरीर की ताकत काफी तेजी से घटने लगती है जिस वजह से आपको सुस्ती और कमजोरी का एहसास हो सकता है.
स्किन का गर्म और ड्राई होना
नॉर्मली जब शरीर गर्म होता है तो उसे ठंडा करने के लिए स्किन से पसीना बाहर निकलना शुरू हो जाता है. यह पसीना ही शरीर को ठंडा रखने का काम करता है. लेकिन जब आपको लू लगती है तो यह प्रोसेस अफेक्ट हो चुका होता है. लू लगने पर जब आप अपनी स्किन को छूते हैं, तो वह काफी ज्यादा गर्म और ड्राई लगने लगती है. अगर आपको अचानक पसीना आना बंद हो जाए, तो यह एक गंभीर चेतावनी भी हो सकती है.
मतली और उल्टी होना
जब आपको लू लगती है तो इससे आपका पेट भी अफेक्ट होता है. ऐसा होने से आपका जी बार-बार मचलता है, उलटी जैसा लगने लगता है और कई बार तो आपको असलियत में उलटी होने भी लगती है. यह शुरूआती लक्षण भी ही हैं लेकिन इसकी वजह से आपका शरीर और भी ज्यादा कमजोर पड़ सकता है. आपको कभो भी इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
तेज बुखार और दिल की धड़कन बढ़ना
हीटस्ट्रोक की वजह से शरीर का टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे भी ज्यादा पहुंच सकता है. इसके अलावा आपके दिल की धड़कनें भी तेज होने लगती हैं. अगर अचानक आपकी सांसें तेज हो जाएं और बेचैनी महसूस होने लगे, तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए. आपको इसपर बिना देरी किये ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव
हीटस्ट्रोक से बचने के आसान तरीके
खूब पानी पिएं
गर्मी में आपके शेयर से पानी काफी तेजी से पसीने के रूप में निकलने लगती है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. आपको कभी भी प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए. बेहतर होगा आप हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी बिना प्यास लगे भी पीते रहें.
तेज धूप से बचे रहें
यह बात तो आप जानते ही हैं कि दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे के बीच की जो धूप होती है वह सबसे ज्यादा तेज होती है. अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो इस दौरान जितना हो सके घर से बाहर निकलने से बचें. अगर बहुत ही जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकले. अगर आप बाहर हैं तो छांव में समय बिताने की कोशिश करें.
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों के इन दिनों में लू लगने से बचने के लिए कॉटन के ढीले और हल्के रंगों वाले कपड़े पहनें. इस तरह के कपड़े आपके शरीर को ठंडा करके रखने में मदद करते हैं.
सिर और शरीर को ढककर रखें
अगर आपके सिर पर धूप बिलकुल ही सीधी पड़ रही है तो इसकी वजह से भी आपको लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो उस एक समय टोपी, छाते या फिर दुपट्टे का इस्तेमाल जरूर करें. जब आप इनका इस्तेमाल करेंगे तो आपके शरीर का टेम्परेचर कंट्रोल में रहता है.
ठंडी चीजों का सेवन करें
गर्मियों के इन दिनों में अपने शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए आपको नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, बेल के शरबत जैसी चीजों का सेवन करना शुरू कर दें. इन चीजों के सेवन से आपका शरीर एनर्जेटिक भी रहने लगता है.
ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










