10 हजार रुपये की रेंज में आया Redmi A7, यहां जानिए सारे फीचर्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Apr 2026 6:14 PM
रेडमी ए7 और ए7 प्रो हुए भारत में लॉन्च / फोटो- फ्लिपकार्ट
अगर आप घर के लिए सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. दोनों फोन में बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी और भी कई फीचर्स दिए गए हैं.
Redmi ने अपने A7 सीरीज में दो नये मॉडल्स Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G लॉन्च कर दिए हैं. दोनों ही मॉडल्स बजट सेगमेंट में लॉन्च हुए हैं और Redmi A7 Pro 5G के नीचे पोजीशन किए गए हैं. दोनों ही मॉडल्स में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही प्रो मॉडल में बड़ी बैटरी भी मिलेगी.
कीमत और उपलब्धता
Redmi A7 Pro 4G की कीमत ₹11,499 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगा. यह Black और Sky Sunset Orange कलर में उपलब्ध है.
Redmi A7 4G की कीमत ₹10,499 है, जिसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगा. यह Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.
दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
डिस्प्ले और डिजाइन
Redmi A7 Pro 4G में 6.9-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि A7 4G में 6.88-इंच LCD स्क्रीन दी गई है. दोनों मॉडल्स के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और सेंटर पंच-होल डिजाइन दिया गया है. यानी बजट में भी स्मूद और ब्राइट डिस्प्ले एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलेगा.
कैमरा फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स में 13MP रियर कैमरा (LED फ्लैश के साथ) और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह कैमरा सेटअप बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
दोनों फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करेंगे. यह सेटअप रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और बेसिक गेमिंग के लिए ठीक-ठाक है.
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो प्रो मॉडल Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा, जिसमें यूजर्स को 4 साल OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
बेस मॉडल Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेगा. इसमें 2 साल OS अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
बैटरी और चार्जिंग
Redmi A7 Pro 4G में 6300mAh बैटरी दी गई है, जबकि Redmi A7 4G में थोड़ी छोटी बैटरी मिलेगी.
दोनों फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
यानी लंबा बैकअप और जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस चार्ज करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Poco के दो नये बजट फोन जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन हुए रिवील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










