ePaper

एक ही रात तीन घरों में चोरी

Updated at : 20 Oct 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों में चोरी

एक ही रात तीन घरों में चोरी

विज्ञापन

सिंहेश्वर नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो ब्राह्मण टोला में एक ही रात तीन अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरी की घटना में नकदी सहित 12 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी होने का अनुमान लगाया गया है. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत अभियंता राघवेंद्र झा जो अपने घरवालों के साथ पटना में इलाज करा रहे हैं. चोर ने पहले उस बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाया. चोर ने उसके बाद मुकुंद झा के बंद पड़े घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं 36 हजार नगद सहित पांच लाख का जेवर चुरा लिया. पीड़ित की मां एवं पत्नी उज्जैन की यात्रा पर है जो घटना की जानकारी मिलने के बाद रास्ते से ही यात्रा पूरे किए बिना लौट गए हैं. वहीं तीसरी घटना सेवानिवृत शिक्षक देवशंकर झा के यहां हुई. चोरों ने यहां शिक्षक के पत्नी और पुत्रवधु के घर से करीब चार लाख का जेवरात चुरा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी लिया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन