शहीद हवलदार पवन की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Updated:
विज्ञापन
शहीद हवलदार पवन की प्रतिमा का हुआ अनावरण

शहीद हवलदार पवन की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन

घैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के पथराहा गांव वार्ड संख्या आठ निवासी बिंदेश्वरी यादव के छोटे पुत्र वीर सपूत शहीद हवलदार पवन यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधायक प्रो चंद्रशेखर, विधायक सह विधानसभा उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ विनीत कुमार आर्यन, राजद प्रखंड युवा अध्यक्ष राजनंदन यादव, चीफ इंजीनियर नरेंद्र चंद्र नवीन आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथियों ने प्रतिमा का अनावरण कर वीर सपूत को पुष्पांजलि अर्पित की. उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी. ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले अंतर्गत नौशेरा सेक्टर में 13 जून 2024 (गुरुवार) की शाम पेट्रोलिंग के दौरान सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी थी. घायल होने के बाद हवलदार पवन यादव शहीद हो गये थे. पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि शहीद पवन यादव की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की जीती-जागती मिसाल है. विधायक व उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जायेगा. पूर्व विधायक अरुण कुमार ने भी पवन यादव की वीरता को नमन करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन