टीएलएम मेला में 10 विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षकों ने लिया भाग

टीएलएम मेला में 10 विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षकों ने लिया भाग
प्रतिनिधि,
उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा संकुल अंतर्गत सिनवाड़ा के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में गुरुवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 10 विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया. संकुल सह मेला समन्वयक मुकेश कुमार ने मेला का शुभारंभ किया. इसके बाद सभी शिक्षकों ने मेला में विभिन्न विषयों से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया.कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि टीएलएम मेला में शिक्षक अपने स्तर पर टीएलएम सामग्री बना सकें. बच्चों को पढ़ाने के नये तरीके सीख सकें. मौके पर शिक्षक रंजीत मंडल, कौशल किशोर यादव, मसरूर आलम, प्रवीण कुमार, राजीव रंजन, सुभाष चंद्र मिश्र, राजु कुमार, दीपक सिंह, कुणाल कुमार, पप्पू कुमार, संजय राम, नीरज कामत, विपुल कुमार, पारस मेहता ने विचार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




