धनेशपुर गांव में जनगणना-2027 के मकान सूचिकरण कार्य का किया निरीक्षण
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने चौसा प्रखंड के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत धनेशपुर गांव में संचालित जनगणना-2027 के मकान सूचिकरण कार्य का निरीक्षण किया गया
विज्ञापन
मधेपुरा.
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने चौसा प्रखंड के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत धनेशपुर गांव में संचालित जनगणना-2027 के मकान सूचिकरण कार्य का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा निर्धारित प्रपत्रों में सूचनाओं के सही एवं अद्यतन संकलन का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का वितरण किया जाता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मकान एवं परिवार का सही ढंग से सूचिकरण सुनिश्चित किया जाये एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हो. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की. मौके पर जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के साथ-साथ संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा पर्यवेक्षक एवं जनगणना कर्मी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










