बस की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लदमा नहर के पास बस की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बच्ची की हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विराेध-प्रदर्शन किया

विज्ञापन

आलमनगर माली मोड़ के लदमा नहर के पास की घटना, बस को पकड़ा, चालक फरार

आलमनगर.

थाना क्षेत्र के लदमा नहर के पास बस की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बच्ची की हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विराेध-प्रदर्शन किया. आलमनगर माली मोड़ सड़क के लदमा नहर के पास आलमनगर से खगड़िया जाने वाली बस की चपेट में आने से स्व रोशन सोनी की छह वर्षीय पुत्री रुचिता कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बच्ची अपने ननिहाल में नाना सरवन पोद्दार के यहां रहती थी. स्थानीय लोगों ने बस को पकड़ लिया. हांलाकि बस का ड्राइवर भागने में सफल रहा. घटना से आक्रोशित लोगों ने आलमनगर माली मोड़ पर सड़क को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. इससे गाड़ी की लंबी कतारें लग गयी व राहगीर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही आलमनगर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं होने की स्थिति गंभीर देख वरीय पदाधिकारी को सुचना दी गयी. उसके बाद तीन थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश्वर प्रसाद सिंह, जदयु नेता राजेश्वर राय, चन्दन चौधरी, विनोद कुमर सहित अन्य लोगों ने लोगों से बात कर मामला को शांत करवाया. वहीं बीडीओ ने परिवारिक लाभ सहित सरकार से मिलने वाली सहायता राशि देने की बात कही. इस दौरान पुलिस निरीक्षक उदाकिशुनगंज संतोष गुप्ता मोजुद थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन