Madhepura: नवोदय विद्यालय का 12वीं बोर्ड में 100 प्रतिशत रिजल्ट, सभी 49 छात्र-छात्राएं सफल, बेटियों ने मारी बाजी

प्रतीकात्मक तस्वीर
विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष साइंस स्ट्रीम से 27 तथा कॉमर्स स्ट्रीम से 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है. विद्यालय की विशेष उपलब्धि यह रही कि शीर्ष आठ स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया, जो उनकी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है.
सिंहेश्वर (मधेपुरा) से सुशांत कुमार की रिपोर्ट:
मधेपुरा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा है. वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल सभी 49 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम रोशन किया है.
विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष साइंस स्ट्रीम से 27 तथा कॉमर्स स्ट्रीम से 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है. विद्यालय की विशेष उपलब्धि यह रही कि शीर्ष आठ स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया, जो उनकी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है.
विद्यालय की समग्र टॉपर और कॉमर्स स्ट्रीम की प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा कुमारी ऋषिका आगम ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया. साइंस स्ट्रीम में कुमारी गर्गी भारती ने 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि आराध्या आनंद ने 84.2 प्रतिशत और प्रिया गुप्ता ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
कॉमर्स स्ट्रीम में ऋषिका आगम के अलावा अर्चना कुमारी ने 83.6 प्रतिशत तथा अभिमन्यु कुमार दास ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया है.
विद्यालय के प्राचार्य आर एन ठाकुर ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सामूहिक प्रयास और नियमित अध्ययन का परिणाम है. उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं.
इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










