ePaper

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेंगे बीएनएमयू के छह प्रतिभागी

Updated at : 23 Oct 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेंगे बीएनएमयू के छह प्रतिभागी

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेंगे बीएनएमयू के छह प्रतिभागी

विज्ञापन

मधेपुरा. राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय गुवाहाटी (असम) द्वारा 22 से 28 दिसंबर 2025 तक कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत व एन्सेंट स्टडीज विश्वविद्यालय नलवाड़ी (असम) में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें बीएनएमयू के छह प्रतिभागी सहभागिता करेंगे. इनमें एक कार्यक्रम पदाधिकारी, दो स्वयंसेवक व तीन स्वयंसेविका होगी. यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने दी. सात नवंबर तक प्रेषित की जायेगी सूची उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभागिता के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार का पत्र प्राप्त हो चुका है. आगे कुलपति प्रो बीएस झा से निर्देश प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा. चयनोपरांत प्रतिभागियों की सूची सात नवंबर तक क्षेत्रीय निदेशक को प्रेषित की जायेगी. लोकगीत व लोकनाटिका की होगी प्रस्तुति उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है. इसमें विशेष रूप से कोसी व मिथिला के लोकगीत, लोक नाटिका आदि की प्रस्तुति होगी. इसके साथ ही एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी. इसके लिए प्रतिभागियों को अपने साथ विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों से संबंधित एक्शन फोटोग्राफ, पोस्टर-बैनर, अपने क्षेत्र के पारंपरिक वेशभूषा, क्षेत्रीय हस्त शिल्प आदि ले जाना है. उन्होंने बताया कि शिविर अवधि में आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों को निःशुल्क आवास व भोजन उपलब्ध करायी जायेगी. उनके संस्थान से शिविर स्थल तक आने-जाने का निकटतम मार्ग से रेल का द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का यात्रा व्यय भी आयोजकों द्वारा देय होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन