अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Dec 2024 6:29 PM
अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, रेफर
प्रतिनिधि, कुमारखंड मीरगंज-जदिया एसएच 91 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिहपुर गढ़िया पंचायत के नवटोलिया वार्ड नंबर तीन निवासी अरविंद राय का 21 वर्षीय पुत्र सोल्जर कुमार मंगलवार को बाइक से कुमारखंड चौक स्थित दुकान जा रहा था. इसी दौरान स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया. इससे वह जख्मी हो गया. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को टिकुलिया बाजार के समीप पकड़ लिया. पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाना ले गया. वहीं जख्मी सोल्जर कुमार को चिकित्सक ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










