ePaper

पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी

Updated at : 28 Oct 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी

पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी, शराब बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा पुलिस ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कार्तिक चौक वार्ड नंबर 11 में छापेमारी कर दो हजार लीटर चुलाई शराब बरामद करते ओम पासवान को गिरफ्तार किया. शाहपुर तिरासी वार्ड नंबर सात के पास छापेमारी कर एक सहित एक लीटर चुलाई शराब बरामद किया. मौके पर से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया. चौसा थाना क्षेत्र के कलासन वार्ड नंबर एक में छापेमारी कर चार हजार लीटर चुलाई शराब बरामद कर तस्कर रेनू देवी को गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुरैनी थाना क्षेत्र में कस्तुरी सिंह के बासा के पास छापेमारी कर छह हजार लीटर चुलाई शराब बरामद कर जवाहर सहनी को गिरफ्तार किया है. साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर छह लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन