विश्व रक्तदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

विश्व रक्तदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
मधेपुरा. बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदाताओं का सम्मान बढ़ाना और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है. इसी उद्देश्य से बीएनएमयू के कुलपति प्रो बीएस झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार विश्व रक्तदाता दिवस पर सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भी प्रेषित कर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का अनुरोध किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




